शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी को दी श्रदांजलि

जगदलपुर :- स्थानीय कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सादगीपूर्ण ढंग से मनाई। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण श्रदांजलि अर्पित की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि इंदिरा गांधी कुशल नेतृत्व क्षमता वाली महिला थीं। उन्हें दलितों व गरीबों के प्रति विशेष लगाव था। भारत में पहला परमाणु परीक्षण करवाकर भारत को पूरे विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में इंदिरा जी ने पहचान दिलाई। उन्होंने हमेशा सर्वहारा वर्ग के लिए काम किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, यशवर्धन राव, सतपाल शर्मा, अंगद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, ललिता राव, माधुरी शर्मा, कल्पना मेश्राम, कनक नाग, अफरोज़ बेगम, एस नीला, रविशंकर तिवारी, केशर चेरपा, नरेंद्र तिवारी, अब्दुल रशीद, हरिशंकर सिंह, योगेश पाणिग्रही, महेश ठाकुर, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अल्ताफ़ उल्ला खान, असीम सुता, अभिषेक नायडू, अभिषेक गुप्ता, सुलेमान कश्यप, विशाल खम्बारी व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *