कार्यकर्ताओं के बूते हम जीत रहे हैं 75 प्लस सीटें मौर्य



बूथ, सेक्टर व ज़ोन इंचार्ज के साथ की चुनाव पर चर्चा

जगदलपुर :- बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संभाग मुख्यालय राजीव भवन में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, बूथ, सेक्टर व ज़ोन प्रभारियों के साथ विधानसभा चुनावों पर समीक्षा बैठक की। चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उत्तर, दक्षिण ब्लॉक, नानगुर, नगरनार व दरभा ब्लॉकों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने आश्वत किया कि विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर में भारी अंतर से कांग्रेस की जीत होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। पिछले चुनाव में भी जन घोषणा पत्र का असर हुआ था। इस बार भी लोगों ने हमारी बातों पर विश्वास किया है। निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी। क्योंकि हमने पिछली बार जो बातें कही थी, उन्हें पूरा कर दिखाया है। इसलिए जनता को विश्वास है कि कांग्रेस जो कहती है उसे जरूर पूरा करती है। सुशील मौर्य ने आगे कहा कि हमारी सरकार हमेशा जनसेवा के लिए कटिबद्ध रही है। और आगे भी जनता का भरोसा और विकास की गति कांग्रेस सरकार बरकरार रखेगी। सुशील मौर्य ने चुनाव में की गई मेहनत के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ललित नाहटा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रदांजलि दी गई। बैठक में मुख्य रूप से सतपाल शर्मा, विक्रम सिंह डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, कैलाश नाग, नीलूराम बघेल, लेखन बघेल, सुखराम नाग, सामू कश्यप, कविता साहू, सरला तिवारी, विनोद सेठिया, उमेश सेठिया, लोकेश सेठिया, मानसिंह बघेल, मानसिंह ठाकुर, जनपद सदस्य मानू, जनपद सदस्य धनसिंह नाग, ईश्वर कश्यप, दुर्योधन कश्यप, रोहित पाणिग्रही, सुशीला बघेल, जलंधर बघेल, तुलाराम कश्यप, सोनारू नाग, जफर अली, रामशंकर राव, ज़ीशान कुरैशी, राजेश राय, लता निषाद, कोमल सेना, श्वेता बघेल, बी. ललिता राव, शुभम यदु, अनुराग महतो, सैमुएल नाथ, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अल्ताफ़ उल्ला खान, असीम सुता, अभिषेक नायडू, महेश सिंह ठाकुर, रोजविन दास, सुनील दास, मंधर कश्यप, नेलविन दास, अम्माजी राव, माधुरी शर्मा, सुषमा सुता, अनिमा अधिकारी, विजय बढ़ई, रविशंकर तिवारी, कल्पना मेश्राम, कनकदई नाग, अपर्णा बाजपेई ,शहनाज बेगम, अंजना नाग, अफरोज बेग़म, लक्ष्मी राव, सामू कश्यप, जोहन सुता, अमरनाथ सिंह, मोइन अख्तर, जावेद खान, जयदेव नाग, कमलसाय, सोनारू नाग, अंकित सिंह, विक्रांत सिंह, सूरज कश्यप, राजू बघेल, पापिया गाइन, माही श्रीवास्तव, एस नीला, रविशंकर तिवारी, नरेंद्र तिवारी, अब्दुल रशीद, हरिशंकर सिंह, नीलम कश्यप, विशाल खम्बारी, गुड्डू बिसाई, गुलरेज अहमद, बलदेव साहू, निकेत राज झा, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *