मैरिज गार्डनों का होगा रीअसेसमेंट, होगी निर्माण की नापजोख



जगदलपुर :- नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों को निगम क्षेत्र के समस्त मैरिज गार्डनों के रीअसेसमेंट करने का निर्देश दिया है। इन मैरिज गार्डनों के निर्माण एरिया की नापजोख कर उन पर नए सिरे से करारोपण किया जाएगा।
नगर निगम राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में संचालित मैरिज गार्डन गणपति रेस्टोरेंट, वृंदावन गार्डन, ड्रीम इंडिया लॉन, जमाल मिल लाॅन, आकांक्षा होटल लाॅन, नॉवेल्टी पार्क, लागू वाटिका लॉन, अभिनंदन पार्क, चंपा बाग, कृष्ण लाॅन, तक्षशिला समेत सभी मैरिज गार्डनों का रीअसस्मेंट करने का आदेश आयुक्त श्री मंडावी ने निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर करने का निर्देश राजस्व अधिकारी को दिया है। आयुक्त ने सभी मैरिज गार्डन का जल्द री असेसमेंट कर जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। मैरिज गार्डन का री असेसमेंट होने से सभी मैरिज गार्डन का वास्तविक क्षेत्रफल ज्ञात होने के साथ नए ढंग से टैक्स का निर्धारण किया जाएगा। इससे निगम को राजस्व प्राप्ति में वृद्धि होगी। साथ ही आयुक्त ने निगम राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को शहर में राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा है कि शहर के वार्डों का दौरा कर नए संपत्तिकर दाता ढूंढे और उनका पुनः कर निर्धारण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही शहर मे नए बन रहे भवनों व मकानों का भी री असेसमेंट करने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त हरेश मंडावी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डवार वसूली की जानकारी उपलब्ध कराएं। राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए घर घर जाकर समेकित एवं संपत्ति कर की वसूली सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *