मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अरुण साव ने किया केंद्रीय नेतृत्व से सौजन्य मुलाकात

दिल्ली- छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के बाद 23 दिसम्बर को पहली बार दिल्ली पहुँचे छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अरुण साव ने देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह,वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण,रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सहित कई दिग्गजों से सौजन्य मुलाकात की ।
इस मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री ने विजय शर्मा ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जे के नेतृत्व में देश निरन्तर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है । छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब डबल ईंजन लग गया है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा । गरीब,मजदूर,किसानों के कल्याण के साथ-साथ विकास को भी गति मिलेगी । छत्तीसगढ़ को देश मे अवल्ल राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *