छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का बटवारा।डिप्टी सीएम विजय शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी


कवर्धा :- प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के कार्यों में भी बंटवारा हो गया प्रदेश के महत्त्वपूर्ण विभाग गृह मंत्रालय प्रदेश के युवा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के हाथों में है ऐसे में आज वनांचल ग्राम चिल्फी पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान विभागों के कार्यों एवं प्रदेश में चल रहे हैं विकास कार्यों की बातों पर अपनी राय रखी मीडिया से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गृह विभाग एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है और यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का कार्य उन्हें मिला है । छत्तीसगढ में गृह मंत्रालय में काफ़ी कार्य करने की जरूरत है पिछली सरकार में कानून कुछ लोगो की जेब में होता था । भाजपा सरकार में कानून का राज चलेगा जो लोकतंत्र के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करेगा ।
वही हसदेव मामले पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हसदेव कटाई का मामला पूर्व सरकार की अनुमति से हुआ इस बारे में वर्तमान सरकार के मुखिया विष्णु देवता ने भी अगली बैठक में पूरी जानकारी लेने की बात कही।
नक्सलियों के मामले पर उप मुख्यमंत्री एवम गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए कठोर दंडात्मक करवाई होनी चाहिए।
वही कवर्धा में हुए झंडा कांड की जांच के बारे में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस मामले में वह स्वयं पीड़ित थे और जनमानस इस मामले में जो भी राय कायम करेगा उस पर अमल किया जाएगा ।
बता दे की विभाग बंटवारे के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का वनांचल गांव चिल्फी घाटी एवं बोककरखार में जोशीला स्वागत हुआ अपने बीच के नेता को आज प्रदेश के एक बड़े संवैधानिक पद पर देखकर कार्यकर्ताओं में एक नया जोश का संचार हुआ जो कि भविष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में कार्य करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *