जिला खनिज संस्थान निधि न्यास (DMFT) शासी परिषद बैठक में शामिल हुए विधायक राजमन बेंजाम
जगदलपुर :- बस्तर जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा हाल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,कलेक्टर व विभिन्न विभागों के अधिकारीयों की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान निधि न्यास (DMFT) शासी परिषद की बैठक रखा गया था।वही विधायक राजमन बेंजाम ने डिमरापाल स्थित शहीद महेन्द्र कर्मा अस्पताल में मरीजों को हो रही दवाई की असुविधा को लेकर अस्पताल के डीन को निर्देश दिया और कहा कि किसी भी हाल में मरीजों को दवाई की कमी नही होनी चाहिए इसी विषय पर बस्तर कलेक्टर ने कहा अगर दवाईयों की कमी होती है तो डीएमएफटी मद से क्रय की जावे। इस बाबत दवाईयों की खरीदी हेतु डीएमएफटी मद से क्रय करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

पिछले दिनों औच्छिक निरीक्षण के दौरान शाम को 5:00 बजे आयुष्मान भारत काउंटर बन्द पाया गया था जिसको लेकर विधायक राजमन बेंजाम ने बैठक में उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज से 24 घण्टे आयुष्मान भारत काउंटर चालू रखा जाए।बैठक में विभिन्न विषयों जैसे डीएमएफटी के आय-व्यय, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा घोषित कार्यों, विभिन्न निर्माण कार्यों, बस्तर कलागूड़ी हस्तशिल्प निर्माण कार्य, बादल एकेडमी आसना के लिए स्वीकृत कार्यों सहित संसद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति से संबंधित चर्चा की गयी । समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा बस्तर फाइटर में चयन हेतु मार्गदर्शन में चल रहे युवाओं को सुबह का नाश्ता का व्यवस्था एवं विधानसभा क्षेत्र के जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल नवीन भवन स्वीकृति करने के लिए करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज,संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदबति कश्यप,कलेक्टर बस्तर रजत बंसल एवं विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
