छठ महापर्व को लेकर अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने किया छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने एसपी ने दिया निर्देश
रामानुजगंज :- सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर्व पर उमड़ने वाली जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आज पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एडिशनल एसपी सुनील कुमार नायक नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के साथ पूरे छठ घाट का निरीक्षण किया वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए पूरे छठ घाट में 70 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है वहीं पुलिस अधीक्षक के द्वारा दो अस्थाई रूप से पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित रामानुजगंज में दशको से छठ पर्व की अद्भुत छटा देखने को मिलती है छठ पर्व को लेकर पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। चार दिनों तक सिर्फ छठ पर्व की धूम देखने को नगर में मिलती है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष जहां छठ व्रत करने वालों की संख्या कम थी वहीं इस बार छठ व्रत काफी संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं वहीं छठ व्रत को करने के लिए दूसरे प्रदेशों से एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से काफी संख्या में लोग रामानुजगंज पहुंचे रहे हैं। कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा इसके मद्देनजर आज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ,एडिशनल एसपी सुनील कुमार नायक, एसडीओपी एम के सूर्यवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, सीएमओ दीपक एक्का के साथ आज पूरे छठ घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
घाटों पर लाइफ जैकेट के साथ तैनात नगर सेना के प्रशिक्षित जवान :- पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने घाटों पर लाइफ जैकेट के साथ नगर सेना के प्रशिक्षित जवानों को रहने के निर्देश दिए वहीं साहू ने कहा कि सरहद पर छठ में उमड़ने वाली भीड़ के मैनेजर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आमजन के सहयोग हेतु एक राम मंदिर के समीप एवं एक कन्हर नदी में अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र बनाने के निर्देश दिए।
