(बड़ी खबर) -राजधानी पुलिस की अब तक की बड़ी कार्रवाई: 1.50 क्विंटल हुक्का फ्लेवर बरामद

रायपुर :- रायपुर पुलिस ने हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद किया है। लगभग 50 लाख रूपए का हुक्का का सामान जब्त किया गया है। इसमें 3,000 पैकिंग हुक्का पार्टस, 1100 नग पाईप, 1000 नग चिलम पाईप, 1 क्विंटल 50 किलोग्राम विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स तथा अन्य सामग्री किया गया जप्त।
मिली जानकारी के अनुसार सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत स्थित राजीव नगर में एक व्यक्ति अपने मकान के पास हुक्का पिलाने के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री भी कर रहा है। मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि एक व्यक्ति लोगों को हुक्का पिलाने की तैयारी कर रहा है जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपना पाईंटर भेजकर हुक्का से संबंधित सामग्री का टेस्ट पर्चेस भी कराया गया, टेस्ट पर्चेस के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा हुक्का से संबंधित सामग्री की बिक्री करना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मंधानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया।

मकान के अलग अलग कमरों में रखा था सामग्री:–

कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक मंधानी द्वारा अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों को रखना बताया गया, जिस पर मकान में जाकर रेड कार्यवाही करने पर मकान के 3 अलग – अलग कमरों में लाखों रूपये कीमत की हुक्का से संबंधित सामग्रियों का भण्डारण होना पाया गया। जिस पर आरोपी अशोक मंधानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 3000 पैकिंग हुक्का पार्टस, 1100 नग पाईप, 1000 नग चिलम पाईप, 1 क्विंटल 50 किलोग्राम विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स तथा अन्य सामग्री कीमती लगभग 50 लाख जब्त किया गया। कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *