भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता की आवाज दीपक बैज

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से हम सभी इस यात्रा में शामिल हुए और राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा प्रारंभ हुई जिसने देशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारो नागरिक मौजूद रहे।
श्री बैज ने कहा कि यात्रा मणिपुर के इम्फाल से लेकर मुंबई तक 6700 किमी गुजरेगी। 20 मार्च को समापन होगा। यात्रा को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से राहुल गांधी की इस यात्रा से देश में नया बदलाव होगा और नया संदेश जाएगा। दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद देश के गरीब, युवा, माता-बहनों को न्याय दिलाना है। हमारे नेता राहुल गांधी पहुंचेगे और सबकी भावनाओ को सुनेंगे, उनसे चर्चा करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में न्याय का एजेंडा बनाकर जनता के बीच चुनाव में जाएंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का आदि गुरु शंकराचार्य भी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि राम मंदिर का निर्माण अधूरा है। पूर्ण मंदिर निर्माण में अभी काफी समय है फिर इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही रही है ? मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का उचित समय रामनवमी है, तो उसी दिन ही होना चाहिए । भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार, महंगाई, देश की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।इसलिए राम मंदिर के नाम से प्रोपोगंडा कर देश की जनता के भावनाओं से खेलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था का विषय है। देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दो से जूझ रही है। इस पर भाजपा और मोदी सरकार मौन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनता के हितों के लिए जनता के बीच से निकली है, जिसका उद्देश जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। इसलिए यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *