डंकनी नदी तट से आर्सेलर मित्तल कंपनी की टेलिंग्स हटाना शुरू



दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद आर्सेलर मित्तल कंपनी द्वारा दंतेवाड़ा में डंकनी नदी तट पर डाली जा रही टेलनिग्स को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।खनिज विभाग द्वारा पत्र जारी कर ठेकेदार को टेलनिग्स हटाने के निर्देश दिए गए थे।
मेसर्स आर्सेलर मित्तल एंव निपॉन इंडिया लिमिटेड, किरंदुल द्वारा शंकनी- डंकनी नदी के किनारे स्थित गड्डों में लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) डालकर समतलीकरण कार्य किया गया था। शंकनी-डंकनी नदी की जैव विविधता पर प्रतिकुल प्रभाव न पड़े एवं अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) के शंकनी- डंकनी नदी में बहाव को रोकने के लिए कलेक्टर कार्यालय दंतेवाड़ा द्वारा पूर्व में डाले जा चुके लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ (टेलिंग) को खोदकर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देश पर अमल करते हुए मेसर्स आर्सेलर मित्तल एंव निपॉन इंडिया लिमिटेड किरंदुल ने लौह अयस्क अपशिष्ट पदार्थ को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। अपशिष्ट पदार्थ को हटाने के दौरान शंकनी-डंकनी नदी की जैव विविधता एवं किनारे स्थित प्राकृतिक तटबंध (बंड) को नुकसान न पहुंचाने के सक्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में लाल मिट्टी डंकनी नदी तट पर डाले जाने की खबर सुर्खियों में आई थी। जिले में लाल मिट्टी डंप किए जाने का ग्रामीण पूर्व में भी विरोध कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *