तानसेन कश्यप स्मृति क्रिकेट में लालबाग ने तोकापाल को हराया


जगदलपुर। स्व. तानसेन कश्यप स्मृति अंतर राज्यीय ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन गुरुवार को लालबाग जगदलपुर और तोकापाल के मध्य पहला मैच हुआ।
तोकापाल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवरों में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लालबाग ने 3 विकेट खोकर 16.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच परचनपाल और जयहिंद क्लब रायपुर के मध्य हुआ। परचनपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए रायपुर को 16.4 ओवरों में 95 रनों पर आल आऊट कर दिया। परचनपाल की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 11.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। उत्कर्ष ठाकुर ने 30 गेंदों में 46 रनों शानदार योगदान दिया। अंपायर ललित पांडेय, आरिफ खान, राहुल रंगारी व नरेंद्र थे। शुक्रवार को पहला मैच कालीपुर बनाम परचनपाल और दूसरा मैच नारायणपुर बनाम एफसीसी के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *