मोदी सरकार की गारंटी है हर व्यक्ति को लाभान्वित करना



बकावंड। केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पंहुचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गांव – गांव में किया जा रहा है। मोदी सरकार की गारंटी विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी हर पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंच रही है। यात्रा का भव्य स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।

बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर, भेजरीपदर, कोसमी, तुंगापाल, कोरटा, पीठापुर, नलपावंड में आयोजित शिविरों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य व जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न ग्रामों में पंहुचकर मोदी की गारंटी से ग्रामीणों को लाभान्वित किया। कोसमी, भेजरीपदर, कोरटा, पीठापुर, नलपावंड, सौतपुर, तारापुर आदि ग्रामो में केंद्र की योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य व विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी के साथ लगातार 16 दिसंबर 2023 से बनबासी मौर्य विभिन्न ग्रामों में जा रहे हैं। वे ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी लेकर विभागीय अधिकारियों से तत्काल निराकरण करने कह रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए बनवासी मौर्य ने कहा कि दो सौ से ज्यादा योजनाएं केंद्र सरकार ने जनहित में चला रखी है।इन योजनाओं को जानना समझना है और लाभ लेना है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार थी, तब सिर्फ घोटाले हुआ करते थे। आप लोगों को केंद्र की योजनाओं से वंचित दिया गया था। अब आप लोगों घबराने की जरूरत नहीं है। विष्णु देव साय की सरकार में सब ठीक हो रहा है। कोसमी में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुभाउ कश्यप ने कहा कि समाज के लिए कोई काम हो सकता है, आप स्वयं जानते हैं आप लोगों को बताने की जरूरत नहीं है वह ऐसा करना चाहिए ऐसा मेरा आग्रह है क्योंकि मानव जीवन हर बार नहीं मिलता। अपने लिए तो सब जीते हैं। ईश्वर ने हमें मनुष्य रूप दिया है एक वृक्ष भी कितने लोगों को छाया देता है। हमारा गांव पिछड़ा हुआ है।इस पिछड़ेपन को कैसे दूर करें, इसके लिए केवल बोलने से नहीं होगा सभी को मैदान पर उतर करकर काम भी करना होगा। अपना जीवन को धन्य बनाएं। आप लोगों को एक सुनहरा अवसर मिला है। देश और समाज के लिए भी कुछ ऐसा कार्य करना होगा जो मिसाल बन जाए। भेजरीपदर में उपस्थित जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई ने लोगों योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने भी विचार रखे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र चंद्राकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण बिसाई, जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, मंडल महामंत्री दामोधर बघेल, मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मनोज बिसाई, अनिल बिसाई, सुनील सेठिया, महामंत्री पुरषोत्तम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, अजजा मोर्चा महामंत्री खगेश्वर कर्मा, परमानंद पाढ़ी, सरपंच कलावती बघेल, उप सरपंच बंशीधर कश्यप, राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य महेंद्र कश्यप, बंशी बाबा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *