राहुल गांधी की न्याय यात्रा से डरी भाजपा करा रही है हमले : दीपक बैज


रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रही सफलता तथा लोगों के व्यापक जनसमर्थन से भाजपा डर गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की असम सरकार गुंडा तत्वों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले करवा रही है। अफसोस की बात है कि भाजपा खासकर असम में देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर योजनाबद्ध हमले किए गए।उपद्रवियों ने यात्रा के पोस्टरों को फाड़ दिया।
श्री बैज ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जानबूझकर इकट्ठी की गई भीड़ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काफिले पर हमला किया।परिणाम स्वरूप असम पीसीसी अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता घायल हो गए। भाजपा समर्थित गुंडों द्वारा न्याय यात्रा पर फिर हमला किया गया। यह और कुछ नहीं बल्कि असम के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार की प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार को छिपाने का एक हताश प्रयास है। दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी से डरी भाजपा ने राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से रोका। राहुल गांधी शंकरदेव मंदिर जाना चाहते थे तथा कुछ देर वहां बिताना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराई भाजपा की असम सरकार ने उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया। यह बताता है कि भाजपा राहुल गांधी से घबरा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफलता पूर्वक मणिपुर, नागलैंड, अरूणाचल प्रदेश से होकर गुजरी है और अब असम में प्रवेश कर गई है। लोगों के दिलों को छूने वाली यह यात्रा युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोgon के लिए न्याय की मांग कर रही है। लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। यात्रा अब जन आंदोलन बन चुकी है।भाजपा कितना भी षड़यंत्र कर ले भारत के लोगों की मजबूत आवाज के साथ महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा अन्याय के खिलाफ निकली यह यात्रा अपने पड़ाव तक लक्ष्य हासिल करते तक बिना किसी डर के अनवरत रूप से चलेगी। देश के लोगों को डरो मत का नारा देने वाले राहुल गांधी को डराने की कोशिश, रोकने की कोशिश भाजपा की हताशा का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *