सांसद- विधायकों ने लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि


जगदलपुर। सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक नारायण चंदेल, लखेश्वर बघेल, प्रमोद मिंज, रोहित साहू और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने आज सुकमा पहुंचकर स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। स्व. श्री देव को श्रद्धांजलि देने श्री प्रकाश बजाज, अभय भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। कार्यक्रम में करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विधायक किरण देव, विक्रम सिंहदेव और उनके परिजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *