दल्ली राजहरा की सफाई व्यवस्था लचर, लोग त्रस्त



दल्लीराजहरा। नगर पालिका दल्ली राजहरा के अधिकारी सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नही हैं। समुचित सफाई न होने से व नाली का निर्माण न होने से गंदगी को बढावा मिल रहा है।

गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नगर वार्ड नं 16 में गंदे पानी की निकासी के लिए न तो नाली बनाई गई है, न ही किसी प्रकार की व्यवस्था की गई है। सबसे अधिक दिक्कत आने जाने बाइक सवारों , साईकिल चालकों को हो रही है। आएदिन लोग गिरते रहते हैं। गंदा पानी सड़क पर फैले रहने से लोगों को आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। यह क्षेत्र नगर पालिका कार्यालय से बमुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर है। नगर पालिका के कर्मियों और अधिकारियों की आंखों में पट्टी बंधी हुई है। वार्ड के लोगों द्वारा शिकायत भी की गई थी। इससे बाद भी नगर पालिका ध्यान देने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर गंदा पानी फैला रहता है। गंदगी के चलते संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सड़कों पर फैले गंदे पानी से उठ रही बदबू ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया या है। लोग बीमार होकर हॉस्पिटल के चक्कर कट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *