धर्म विरोधियो के ठठरी बारने आया हूं- आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
कवर्धा – हनुमंत कथा के लिए कवर्धा पहुंचे बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र शास्त्री पहले दिन की कथा समाप्ति पश्चात देर शाम खेड़ापति दादा के दर्शन कर लालपुर निवासी गौ सेवक स्वर्गीय साधराम यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे । ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों साधराम यादव की हत्या समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने कर दी थी । हांलाकि आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है एक आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी प्रशासन ने चलवाया है किंतु अब तक हत्या का स्पष्ट कारणों का खुलासा नही हुआ है ।

हनुमान कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शात्री ने कहा है कि वो साल दुसरा था ये साल दूसरा है सरकार बदल गई है हमने सीएम विष्णुदेव साय डिप्टी सीएम विजय व साव से कहा है कि प्रदेश का भरपूर विकास हो मानवता के विरोधियों पर कड़ी कार्यवाही हो ताकि वो सनातनियो पर नजर उठा कर नही देख सके उन्होंने आगे कहा कि जहाँ जहाँ हनुमत कथा होती है वहा से दुष्ट शक्तियां भाग जाती है अब छत्तीसगढ़ में धर्म विरोधियों की ठठरी बंध जाएगी । हम किसी राजनीतिक पार्टी के सपोर्टर नही हम सरकार के पक्ष में नही पर बुलडोजर के पक्षधर है हम तो जो राम का है हम उसके है ।
लगभग 2 लाख लोगों की भीड़ ने हनुमंत कथा का लाभ उठाया इस अवसर पर धीरेन्द्र शास्त्री ने राम नाम की महिमा और हनुमान की भक्ति की महत्ता बताते हुए कहा कि भक्ति के साथ साथ कर्म भी जरूरी है तभी फल भी जल्द प्राप्त होता है । उन्होंने मंदबुद्धि बालको की बुद्धि तेज करने के उपाय बताते हुए कहा कि भय में पड़ोगे तो बिखर जाओगे भगवान के भाव मे रहोगे तो निखर जाओगे 5 मंगलवार हनुमान जी को नहाया हुआ जल मंदबुद्धि बच्चे की बुद्धि ठीक कर देगा । इसी तरह से पान के 108 पत्ते में लाल चंदन से राम लिख माला चढ़ाओ 21 शनिवार तक काम पूरा हो जाएगा किन्तु अपना कर्म और प्रयास भी जारी रखने पर जोर दिया । उन्होंने हिन्दू धर्म व सनातन धर्म के प्रति लोगो को जागृत करते हुए कहा कि कुछ लोग अजमेर जाते है क्यो जाते आप समझते हो कुछ लोग रविवार को प्रर्थना करते है आप अपने बच्चो मे मंगलवार को मंदिर जाने के भाव पैदा करो बच्चो को लेकर जाओ इससे आपमे एकता दिखेगी और बच्चो में अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति प्रेम आएगा । जो सत्य कहने की क्षमता रखा है वही राजा बनता है ।
हम किसी धर्म या मजहब के विरोधी नही किन्तु जो सनातनियो के खिलाफ आवाज उठाएगा हम उसके विरोधी है हम बाबर रावण के पुजारी नही प्रभु राम के पुजारी है ।
