आदिवासी हल्बा समाज की वार्षिक महासभा के लिए विशेष बैठक कल



जगदलपुर। आदिवासी 18 गढ़ हल्बा समाज मुख्यालय बड़े डोंगर के तत्वावधान में प्रति वर्ष वार्षिक महासभा का आयोजन किया जाता है।वार्षिक महासभा 2024 का आयोजन संभाग बड़ांजी के अंतर्गत गढ़ बड़ांजी में 17 एवं 18 फरवरी को होने जा रहा है।
18 गढ़ हल्बा समाज के मीडिया प्रभारी वरुण साहनी ने बताया कि 7 जनवरी को कोलर में हुई 18 गढ़ महासभा की बैठक के निर्णय अनुसार इस वर्ष युवा महोत्सव सह करियर मंडई मार्गदर्शन का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम महासभा के दौरान ही 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा। आयोजन में हल्बा समाज के महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इसके सफल आयोजन के लिए 4 फरवरी को आदिवासी हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा मुख्यालय बड़े डोंगर के युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संभाग बड़ांजी के आश्रित गढ़ सालमी (ओडिशा) में प्रातः 11 बजे से बड़ांजी संभाग स्तरीय बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *