अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य – किरण देव


जगदलपुर। नगर के दंतेश्वरी वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी विशेष रूप से उपस्थित थे।
बीटी रिनेवल व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसकी कुल लागत 22 लाख रुपए है। भूमिपूजन के दौरान आयोजित सभा में विधायक किरण देव ने कहा कि शहर के विकास में राशि की कमी नहीं होगी। विकास कार्य लगातार किए जाएंगे। जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और अंतिम पंक्ति के लोगों के समग्र उत्थान के लिए वचनबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, उन्हें तय सीमा में पूर्ण करें और गुणवत्ता के साथ काम होना चाहिए। हमारी सरकार हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश एवं शहर का चहुमुखी विकास होगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, सुशीला बघेल, सुषमा कश्यप, अनिता नाग, पार्षद राजपाल कसेर, नरसिंह राव, सविता गुप्ता, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, खेमसिंह देवांगन, दिगंबर राव, आयुक्त हरेश मंडावी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री भाजपा रामाश्रय सिंह, मनोहर दत्त तिवारी, आरेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अनिल लुक्कड व बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *