भाजपा की वादाखिलाफी को जन- जन तक पहुंचाएं – रेखचंद जैन



जगदलपुर :- पूर्व विधायक रेखचंद जैन शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के बम्हनी, चोकावाड़ा, नगरनार आदि गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि बात चाहे वर्तमान बजट की हो या केंद्र की सत्ता पर 10 साल से काबिज भाजपा की, उसने जनता को ठगने का ही काम किया है। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता कर्जमाफी की बात कहते थे। इस पर अब सभी ने चुप्पी साध रखी है। श्री जैन ने कहा कि किसानों को प्रति क्विंटल धान का दाम 3100 रुपए देने की मोदी की गारंटी भी हवा- हवाई हो गई है। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार दो माह में कई कैबिनेट बैठक कर चुकी है। मुख्यमंत्री हर बैठक के बाद मोदी की गारंटी पूरा करने का दंभ भरते हैं, लेकिन कैबिनेट ने आज तक किसानों को एक क्विंटल धान का मूल्य 31सौ रु. देने का निर्णय नहीं लिया है, न ही आज तक इस बारे में कोई आदेश जारी किया है। आदिवासी, महिलाएं, युवा, बेरोजगार आदि को मोदी की गारंटी के नाम पर चुनाव के पहले भाजपा ने जिस प्रकार से छला है, उसे जनता के बीच ले जाने का आव्हान श्री जैन ने मौजूद कांग्रेसजनों से किया। श्री जैन ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील भी की। इस दौरान लैखन बघेल, बीरेंद्र साहनी, परमजीत जसवाल, यशपाल ठाकुर, घनश्याम महापात्र, जलंधर नाग, चोकावाड़ा सरपंच बैद्यनाथ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *