आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले से खुशी की लहर



जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई है।
किरण देव ने कहा है कि श्री आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले से को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपानेताओं, पदाधिकारियों, मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ एवं बूथ लेवल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस में हर्ष व्याप्त है। श्री देव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की ओर से लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी है। श्री देव ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के निर्णय से हर्ष और खुशी की अनुभूति हुई । लालकृष्ण आडवाणी ने पूरे देश को गतिशीलता एवं सक्रियता प्रदान करने में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कार्य किया है । अटल जी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश की प्रगति के लिए कार्य किया । श्री देव ने भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। श्री देव ने कहा कि श्री आडवाणी अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश के विकास, राष्ट्र निर्माण के लिए एवं अनेक भूमिकाओं में देश हित महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। एक राष्ट्रीय स्तर के नेता के रूप में उन्होंने अपनी संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *