करुणा व समर्पण की प्रतिमूर्ति थे निषादराज गुहा -रेखचंद जैन



जगदलपुर। निषादराज गुहा करुणा व समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का उदाहरण बिरले ही मिलता है। रविवार को यह बात पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों के समक्ष कही।

अवसर था निषादराज गुहा की जयंती का, जिसका आयोजन बलीराम कश्यप वार्ड के निषाद समाज के भवन में किया गया था। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद श्री जैन ने राम चरित मानस व अन्य संदर्भों से उद्धृत कर प्रभु श्रीराम व निषादराज गुहा के संबंधों पर प्रकाश डाला। इस दौरान राज्य मत्स्य बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एमआर निषाद, मनोहर लाल निषाद, केसी नायक, शोभाराम निषाद, सिंहनाथ निषाद, सुरेश कुमार निषाद, ईश्वर निषाद, जगजीवन राम निषाद, प्रद्युम्न निषाद, सहदेव निषाद, लता निषाद समेत बड़ी संख्या में सामाजिक जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *