जल्द घोषित किए जाएंगे बस्तर की दोनों सीटों के प्रत्याशी



जगदलपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, राज्य के वनमंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर तीनों नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
नितिन नबीन, केदार कश्यप और रामू रोहरा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संक्षिप्त जगदलपुर प्रवास तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले Srin यहां आए हैं। विशेष विमान से तीनों नेता जगदलपुर आए हैं। यहां से वे सड़क मार्ग से कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। कोंडागांव रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कुछ संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11सीटों पर जीत हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम हमारे चुनाव प्रचार का मुख्य मुद्दा होगा। नितिन नवीन ने कहा कि बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीटों के प्रत्याशी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *