भाजपा जिलाध्यक्ष रुप सिंह मंडावी को मातृशोक


जगदलपुर। भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी की माता श्रीमती कनक लता मंडावी का निधन 22 फरवरी को शाम 4 बजे रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान हो गया।उनका पार्थिव शरीर निवास स्थान फरसागुड़ा आज रात पहुंची। उनकी अंतिम यात्रा 23 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे गृहग्राम फरसागुड़ा स्थित निवास से निकलेगी और गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने कनक लता मंडावी के निधन पर शोक जताते हुए मंडावी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। किरण देव ने श्रीमती मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय और नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी मृतात्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *