शैक्षणिक संस्थानों के आसपास आयोजनों पर लगाएं प्रतिबंध



जगदलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सदस्यों ने बस्तर के डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया साथ ही इन समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन ने शिक्षण संस्थाओं के आसपास होने वाले शोर शराबा भरे आयोजनों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए ऐसे आयोजनों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने की मांग जिला प्रशासन से की।

एनएसयूआई के सदस्य बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौपने के लिए कलेक्टोरेट गए थे। वहां उनकी अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर छात्र-छात्रााओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करते हुए शासकीय अशासकीय कार्यक्रम कॉलेज एवं स्कूल मैदानों पर न करते हुए दूसरी जगह कराने हेतु बात रखी है। जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने जिला दंडाधिकारी तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। एनएसयूआई का कहना है कि शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रावास मैदान एवं कॉलेज मैदान पर शासकीय आयोजन जिला प्रशासन द्वारा लगातार दो-तीन माह से कराया जा रहा है। 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी हो गई है और छात्र- छात्राएं परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में समस्त शैणिक संस्थानों के आसपास तथा छात्रावासों के मैदान पर किसी भी तरह के rशासकीय गैर शासकीय तथा ध्वनि प्रदूषण पैदा करने वाले आयोजन पर रोक लगाना अति आवश्यक है। शासकीय गैर शासकीय महाविद्यालयों तथा विद्यालयों के आसपास किसी भी तरह के शासकीय गैर शासकीय आयोजनों पर प्रतिबंध लगाएं, अन्यथा भविष्य में शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास यदि किसी भी तरह के ध्वनि प्रदूषण तथा भीड़ इकट्ठा कर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में व्यावधान उत्पन्न किया जाएगा, तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा।
इस दौरान एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर जिला अध्यक्ष विशाल खंबारी, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, पूर्व कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, प्रदेश सचिव अभिषेक गुप्ता, शेख अय्याज, बस्तर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, युवा नेता फैजल नेवी, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पंकज केंवट, जिला महासचिव मनीष कश्यप, हरदास बघेल, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष रामदास बघेल, तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष केदार कश्यप, विनोद बघेल, मनीष मंडावी, क़ासिम रजा, देवनाथ एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *