मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन 03 मार्च को

सरदार पटेल मैदान कवर्धा में सामूहिक विवाह का होगा आयोजन

कवर्धा :- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत इस वर्ष 290 नव जोड़ो का विवाह आयोजन 03 मार्च 2024 को शहर के बीचों बीच सरदार पटेल मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा कार्यक्रम में शामिल होकर नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए वरदान है। इससे विवाह में दिनों-दिन बढ़ते खर्च से अभिभावकों को राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अब प्रति जोड़ा सहायता राशि 50 हजार रूपए की गई है। योजना के तहत 21 हजार रूपए का बैंक ड्राफ्ट चेक, सामूहिक विवाह आयोजन व्यवस्था पर अधिकतम 8 हजार रूपए तथा उपयोग में आने वाली चीजें प्रोत्साहन स्वरूप 15 हजार की दी जाती है। जोड़ो को उनके शेष राशि का परिधान आदि में व्यय होते हैं।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी ने बताया कि पुराना मंडी कवर्धा से बारात प्रस्थान होगा। भारत माता चौक में परगौनी कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात सरदार पटेल मैदान में नव जोडों का विधि विधान से सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी जोरों पर है। उन्होंने बताया कि कवर्धा नगर वासियों को सामूहिक विवाह में सम्मिलित होकर सफल बनाने अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *