छत्तीसगढ़ की सभी 11सीटों पर करेंगे जीत हासिल – किरण देव


जगदलपुर। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की जाने के बाद बस्तर जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री देव ने महेश कश्यप को मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उपस्थित नेताओं से मुखातिब होते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा निश्चित ही हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का अनुपालन करते हुए हम छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे। उन्होंने बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में महेश कश्यप के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं से महेश कश्यप की रिकॉर्ड मतों के अंतर से जिताने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *