पल्स पोलियो ड्राप की जगह आइसपेक पिलाने के मामले में कलेक्टर हुए सख्त



मेडिकल टीम पहुंची एलमागुंडा गांव में

जगदलपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान 3 मार्च को सुकमा जिले के माओवाद प्रभावित अंदरूनी ग्राम एलमागुंडा में पोलियो ड्रॉप की जगह आइसपेक पिलाने की जानकारी मिलने पर बीएमओ कोंटा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतागुफा से मेडिकल टीम भेजकर सभी बच्चों का सेनेटाइज और स्वास्थ्य जांच कराई है। मेडिकल टीम द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इन बच्चों को गहन निगरानी में रखकर दोपहर में सभी 40 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता को बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी रखने के लिए कहा गया है।

कलेक्टर एस. हरिस ने इस बारे में बताया कि सोमवार 4 मार्च को पुनः बीएमओ कोंटा के नेतृत्व में मेडिकल टीम एलमागुड़ा भेजा गया है। जिसके द्वारा इन बच्चों की पुनः स्वास्थ्य जांच की गई और ईलाके में पोलियो ड्रॉप की खुराक से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कलेक्टर एस.हरीस ने उक्त घटना की शीघ्र जांच करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले संबंधित चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *