हमारी मातृशक्ति रही है सदैव वंदनीय – विधायक किरण देव



जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव द्वारा कराये जा रहे त्वरित विकास कार्यों के लिए मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासियों ने उनका अभिनंदन किया। स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवीन आंगनबाड़ी निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर किरण देव ने वार्ड में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं व मितानिनों का सम्मान किया व उनके सेवा कार्यों की सराहना की। पार्षद आलोक अवस्थी ने वार्ड विकास के लिये 1 करोड़ 66 लाख के कार्यों का मांग पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को सौंपा। श्री देव ने नयापारा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अविलंब आरंभ कराने के निर्देश दिए।

अभिनंदन समारोह में मोतीलाल नेहरू वार्ड की महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनके द्वारा निरंतर कराए जा रहे जनहित के व विकास से जुड़े कार्यों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना। श्री देव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति सदैव वंदनीय है। उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो सकता। भाजपा की प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी जी की गारंटी पूरी करते हुए सौ दिन के अंदर महतारी वंदन योजना को मूर्तरुप दिया। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख पात्र महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। माता, बहनों, बेटियों को प्रत्येक माह 1000 रुपए नियमित मिलेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि सौंपे गए मांग पत्र के अनुरूप जनहित के विकास काम पूरे होंगे। श्री देव ने नयापारा मुख्य मार्ग के 2.90 करोड़ की लागत से होने वाले चौड़ीकरण कार्य को यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए व कार्य आरंभ की जानकारी देने के लिए भी कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ज्योति ठाकुर, वेदवती पात्र, मितानिन राजेश्वरी निर्मलकर, रेखा पाढी़, रमाप्रभु का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ भेंटकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने किया। अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, जिला प्रभारी जी वेंकट, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, श्रवण सिंह चौहान, अजय शंकर त्रिवेदी, राजकुमार जैन, संजय त्रिवेदी, खेमशंकर यादव, रतन व्यास, अनिता राज, भारती श्रीवास्तव, राजेश राय, पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, आशु आचार्य, रौशन झा, दिनेश केजी, श्रीपाल जैन, गोविंद ईनाणी, सरबजीत सिंह सूरी, कमल पटवा, हनीफ पटेल, राकेश तिवारी, पी सुरेश, विशाल दुबे, संजीव मिश्रा, शेखर शर्मा, परेश ताटी, विनय राजू, आलेख तिवारी, जसराज जैन, अच्युत सामंत, धीरेंद्र पात्र, माखन देवनाथ, मोहन समरथ, अनंत दुबे, ओमप्रकाश यादव, घनश्याम यादव आदि सहित वार्डवासी व कार्यकर्ता बडी़ संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *