इस साल गर्मी के मौसम में कूल कूल फील करेंगे जगदलपुर के रहवासी



जगदलपुर। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरण ताल (स्विमिंग पुल) का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर स्विमिंग पुल को शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। आयुक्त श्री मंडावी ने स्विमिंग पुल के निरीक्षण के दौरान बड़ा पुल स्विमिंग पुल के फिल्टर प्लांट, पार्क, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के अंदर ठीक कर स्विमिंग पुल को प्रारंभ करने की हिदायत दी। आयुक्त ने बताया कि स्विमिंग पुल की सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा। पुल की साफ सफाई, गार्डन क्षेत्र, पानी की साफ सफाई, पुल क्षेत्र की सफाई, चेंजिंग रूम की व्यवस्था के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उप अभियंता व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *