हिड़पाल में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, महेश कश्यप ने भरी हुंकार



जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी महेश कश्यप ने गुरुवार को अंदरूनी इलाकों में जनसंपर्क दौरा किया।


बारसूर क्षेत्र के हिड़पाल पहुंचकर सामाजिक संगठन के कार्यकम में प्रत्याशी महेश कश्यप शामिल हुए। महेश कश्यप का हिड़पाल पहुंचने पर हजारों की संख्या में समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने प्रारम्परिक तरीके से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के घोष से क्षेत्र गूंजता रहा। ग्रामीणों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए महेश कश्यप ने अति संवेदनशील क्षेत्र में दहाड़ लगाई। कहा कि कांग्रेस ने बस्तर के विकास को अवरुद्ध कर रखा था। कांग्रेस आदिवासी भाइयों को वोट के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल करती आई है। महेश कश्यप ने अपने आत्मीय स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी के प्यार ओर स्नेह से अभिभूत हूं। उम्मीद करता हूं कि यह स्नेह ऐसे ही आगे भी बना रहेगा। आप सभी के सहयोग और मेहनत से इस बार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराना है। इस बार चुनाव महेश कश्यप नहीं, आप सभी लड़ रहे हैं। आप सभी महेश कश्यप हैं। संगठन में काम करने वाले साधारण व्यक्ति को भाजपा ने टिकट देकर विश्वास जताया है। मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को जिताकर आप सभी शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरेंगे, इस बात का मुझे पूरा भरोसा है। इस दौरान भाजपा नेता आनंद मोहन मिश्रा, राजाराम वट्टी ,सुरेश यादव, वोमड़ा, ओम सोनी, संतोष साहू, जसबीर नेगी, विशांल जैन, भुनेश्वर, भागवत, डॉ. मधुसूदन साहू सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *