माओवादी DVCM सुधाकर उर्फ़ उन्डम हुआ गिरफ्तार, आठ लाख रूपये का था इनामी

डीआरजी, कोबरा 210 और बसागुड़ा थाना की संयुक्त कार्यवाही

बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 12 मार्च 2024 को डीआरजी बीजापुर, कोबरा 210 और थाना बसागुड़ा की संयुक्त पार्टी गुंडम, पुवर्ती की ओर निकली हुई थी। इसी अभियान के दौरान गुंडम-पुवर्ती के बिच जंगल में हार्डकोर माओवादी DVCM सुधाकर उर्फ़ उन्डम उर्फ़ पीलू उर्फ़ लक्ष्मैया उर्फ़ मल्लेश उर्फ़ हिड़मा उर्फ़ किरण पिता उन्डम पांडू उर्फ़ भीमा उम्र 55वर्ष निवासी राउतपारा गगनपल्ली थाना बसागुड़ा जिला बीजापुर को पकड़ा गया।

गिरफ्तार माओवादी वर्ष 1996 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था और वर्ष 1996 सर 2000 तक पीएलजीए सदस्य के रूप में काम किया। वर्ष 2001 से 2005 तक मद्देड़ दलम कमाण्डार के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2006 से 2008 तक पश्चिम बस्तर डिवीजन में सप्लाई टीम का प्रमुख था। उक्त माओवादी वर्ष 1996 में थाना तरलागुडा में हुए माओवादी हमले में शामिल था। मद्देड़ एरिया कमेटी में दलम कमाडर के रूप में कार्य करते हुए हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे कई गंभीर अपराध में शामिल रहा।

गिरफ्तार माओ वादी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानो में 108 प्रकरणो में स्थाई वारंट लंबित है। थाना मद्देड़ में-38, बसागुड़ा- 27, बीजापुर-27, उसूर- 14, इलमिड़ी-02 स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गए माओवादी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *