हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को मिलकर करें पूरा – अजय जामवाल



जगदलपुर। बस्तर प्रवास पर आए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जिले के प्रत्येक बूथ में 370 वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ाने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया है। जिसके लिये एक-एक मतदाता और लाभार्थियों से संपर्क साधने और हर घर में दस्तक देने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया है।
बुधवार की सुबह यहां भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने बस्तर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों जगदलपुर, चित्रकोट व बस्तर की कोर कमेटी की लंबी बैठक ली और बस्तर लोकसभा सीट को बडे़ मार्जिन से जीतने की रणनीति बनाते हुए कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की। भाजपा संगठन के दोनों आला नेताओं ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कोर कमेटियों की बैठक एकसाथ लेते हुए चुनावी तैयारियों के एक एक बिंदु पर बात की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। आज और अभी से मिले 30 दिनों में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत कर पूरी ताकत झोंकनी है। जिन्हें जो दायित्व मिला है, वो उसे कर्मठता से पूरा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं पर धरातल पर काम हुआ है। प्रत्येक लाभार्थी, मतदाता से घर- घर जाकर कार्यकर्ता जीवंत संपर्क बनाएं। प्रदेश में भी अब भाजपा की सरकार है। अपने बूथ को मजबूत करने पर काम करना है और हर बूथ से भाजपा के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य साध मेहनत करनी है। प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पुन: स्थापित हुई है। बस्तर लोकसभा सीट को बडे़ मार्जिन से जीतना है। मन में यह बात ठान कर कार्यकर्ता प्राणप्रण से चुनावी मैदान में आगे बढ़ें।

भाजपा की चुनावी तैयारियों को ठोस रूप देने एक दिनी जगदलपुर प्रवास पर आए भाजपा संगठन के दोनों बडे़ नेता बैठक के तुरंत बाद कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कोर कमेटियों की बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी महेश जैन, विनायक गोयल, डॉ. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, राजाराम तोडे़म, विद्याशरण तिवारी, जी वेंकट, मनीराम कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, संतोष बघेल, संजय पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, आलोक अवस्थी, सुब्रतो विश्वास, परिस बेसरा, फूलसिंह सेठिया, नरसिंह ठाकुर, उदबो राम, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, व्हीएस राजपूत, अरूण परिहार आदि सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *