कवासी लखमा, महेश कश्यप समेत 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाए गए वैध



जगदलपुर। लोकसभा क्षेत्र क्रमांक -10 बस्तर के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधि मान्य पाए हैं।
जांच के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के मुताबिक बस्तर सीट पर फिलहाल कवासी लखमा इंडियन नेशनल कांग्रेस, महेश कश्यप भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र बुरका हमरराज पार्टी, कंवलसिंह बघेल राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, आयतूराम मंडावी बहुजन समाज पार्टी, फूलसिंग कचलाम सीपीआई, शिवराम नाग सर्व आदि दल, टीकम नागवंशी गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, जगदीश प्रसाद नाग आजाद जनता पार्टी, प्रकाश कुमार गोटा, निर्दलीय और सुंदर बघेल निर्दलीय मैदान पर रह गए हैं। अब देखना यह होगा कि इनमें से कितने लोग मैदान छोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *