बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी नियुक्त किए गए जितेंद्र पाणिग्रही



जगदलपुर। बस्तर संभाग के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही को बस्तर लोकसभा क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
श्री पाणिग्रही की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री पवन साय, संयुक्त मोर्चा के प्रभारी भरत वर्मा और किसान मोर्चा के प्रभारी तथा प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप की सहमति से आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू द्वारा लोकसभा के प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति के तहत की गई है। जितेंद्र पाणिग्रही को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाने से बस्तर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों में खुशी छा गई है। अनेक लोगों ने जितेंद्र पाणिग्राही के निवास पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जितेंद्र पाणिग्राही की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि अब लोकसभा चुनाव में भाजपा को नई ताकत मिलेगी। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रभारी भरत वर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी केदार कश्यप, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है। जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महापौर सफीरा साहू व अन्य नेताओं ने नए दायित्व के लिए जितेंद्र पाणिग्रही को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *