अभाविप बस्तर के फागुन होली मिलन कार्यक्रम में बिखरी सतरंगी छटा



जगदलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच बस्तर के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर के पीजी कॉलेज मैदान पर सतरंगी फागुन होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। आयोजन में सैकड़ों विद्यार्थियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि एक दिन पूर्व ही बस्तर जिलेभर में होली का उल्लास छाया हुआ था। जिले के अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में स्नेह के साथ सम्मिलित हुए। होली के गीत पर लोग जमकर थिरकने लगे। एक- दूसरे को गुलाल लगाकर एक दिन पहले ही होली की शुभकामनाएं देते नजर आए कार्यकर्ता। बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक के रूप में होली पर्व पूरे भारत वर्ष में सदियों से मनाया जा रहा है। होली से लोगों की संस्कृति एवं कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। सतरंगी फागुन होली मिलन कार्यक्रम एजुकेशन हब धरमपुरा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पीजी कॉलेज सहित अनेक शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय, विद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिले के अलग- अलग संगठनों और समाजों के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की राशि या पास की व्यवस्था नहीं थी। यह कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क था। सैकड़ों विद्यार्थियों ने होली मिलन में भाग लिया। इस दौरान संजय मुखर्जी, ईश्वर, परिवेद, वैभव, अश्विन, अचिंत्य, ऋतिक, नुशांत, टेमन, जय, नीलू, दिशा समेत अभाविप के पचासों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *