सीआरपीएफ जवानों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत 11 घायल



जगदलपुर। कोंडागांव जिले की सीमा से लगे ग्राम रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये सभी जवान चुनाव ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं। ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है।
सभी जवान पुसपाल स्थित अपने कैंप से रवाना हुए थे। रतेंगा के अंधे मोड़ पर वाहन रोड से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है अचानक ड्राइवर के स्टेरिंग पर नियंत्रण खो देने से वाहन पलट गया। ज्ञात हो कि सुरक्षा कारणों के चलते जवान एम्बुलेंस आदि वाहन का उपयोग करते है। घटना में अम्बुलन्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *