कोंडागांव क्षेत्र से महेश कश्यप को 30 हजार वोटों की लीड दिलाएंगे कार्यकर्ता



कोंडागांव। एनसीसी ग्राउंड में कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी, मंत्री केदार कश्यप व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि लोकसभा क्षेत्र बस्तर के प्रत्याशी महेश कश्यप को कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से तीस हजार वोटों की लीड दिलाने के लिए मेहनत करें।
विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी, वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव, श्रीनिवास राव मद्दी, बस्तर लोकसभा के प्रत्याशी महेश कश्यप, बस्तर लोकसभा क्षेत्र सह प्रभारी जितेंद्र पाणिग्रही, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, यशवर्धन राव, कोंडागांव जिला भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा, बृजमोहन देवांगन, मनोज जैन समेत अन्य नेता उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने महतारी योजना, किसानों को एकमुश्त राशि का वितरण तथा दो वर्ष का बोनस सरकार के तीन माह के कार्य काल में समाज कल्याण के विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही प्रत्याशी महेश कश्यप को बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार की लीड दिलाने के लिए पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *