शहर के सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने जुटे निगम आयुक्त



जगदलपुर। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव में शहर के सभी मतदान केंद्रो में संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. के निर्देश पर आयुक्त हरेश मंडावी एवं निगम अमले ने शहर के सभी मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति को देखते हुए सभी केंद्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हर केंद्र में पहुंचकर मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। मतदान दलों को रुकने की दिक्कत न हो इसके लिए कलस्टर वाइस प्रभारी की नियुक्ति की गई है। आयुक्त श्री मंडावी शहर के प्रत्येक केंद्र जाकर सारी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहे हैं। जिससे मतदान दल को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। मतदान केंद्र में सभी मतदाताओं की सुविधाओं के तहत परिसर में अलग-अलग केंद्र कक्ष, मतदाताओं के प्रवेश व निकासी की सुविधा, गर्मी के मौसम को ध्यान रखने हुए छाया, पेयजल की व अन्य व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान निगम के अधिकारी कर्मचारी, स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधान अध्यापक के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *