शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की शिकायत पर केंद्रीय पर्यवेक्षक ने की कार्रवाई



जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की शिकायत पर लोकसभा निर्वाचन केंद्रीय पर्यवेक्षक के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा बीजेपी के कुल 22 जगहों पर लगे अवैध पोस्टर बैनर को जप्त किया गया है।
श्री मौर्य ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के परिपालन में किसी भी अभ्यार्थी अथवा राजनितिक दल के मान्यता प्राप्त उमीदवार द्वारा चुनाव प्रक्रिया के तहत अधिकृत रुप से चुनाव चिन्ह के आबंटन पश्चात ही चुनाव चिन्ह का उपयोग कर सार्वजनिक रुप से बैनर पोस्टर अथवा फ्लेक्स का प्रकाशन किया जाता है। परंतु भारतीय जनता पार्टी के उमीदवार महेश कश्यप द्वारा चुनाव चिन्ह आबंटन के पूर्व ही चुनाव चिन्ह (कमल छाप) का उपयोग करते हुए सार्वजनिक रुप से नगर निगम क्षेत्र एवं संसदीय क्षेत्र में बैनर पोस्टर एवं फ्लेक्स का प्रकाशन किया गया है, जो कि आदर्श आचार सहिता एवं चुनाव के समान्य नियमों के विरुद्ध है।
मामले की शिकायत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दिनांक 29 मार्च को 12. 18 बजे की थी परंतु दूसरे दिन तक विधि सम्मत कार्रवाई नहीं की गई और न ही पोस्टर फ्लेक्स को हटाया गया। फिर जिसकी शिकायत श्री मौर्य ने लोकसभा निर्वाचन केंद्रीय पर्यवेक्षक से की। जिसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक द्वारा संज्ञान में लेकर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अवैध बैनर पोस्टर को निगम द्वारा हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *