जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारीलाल राठी ने फ़ीता काट कर पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ

बीजापुर :- ज़िला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ट कांग्रेसी गिरधारीलाल राठी ने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, वरिष्ठ पार्षद प्रवीण डोंगरे, कलाम ख़ान की उपस्थित में आगामी लोक सभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए ज़िला मुख्यालय बीजापुर में पार्टी कार्यालय का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए ज़िला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी और डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की सोच है कि देश के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले। इसी सोच को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने देश के लोगों के लिए गारंटियाँ लेकर आई है कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनती है तो निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी अपने गारंटियों को पूरा करेगी, देश के हर ग़रीब महिला को साल में एक लाख रुपये देने की गारंटी भी शामिल है। कांग्रेस पार्टी और कवासी लखमा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील हरीश कवासी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से किया है।
इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, ज़िला महामंत्री जितेंद्र हेमला, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज अवलम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व पार्षद श्रीमती हमीदा बेगम, श्यामू गुप्ता, पार्षद कविता यादव, सोनमती ताती, ललिता झाड़ी, साहिल तिग्गा, लक्ष्मण कड़ती, राजीव सिंह, राम कुमार दुर्गम, रतन कश्यप, महिला कांग्रेस की ममता पांडे सहित, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *