दूसरे चरण के चुनाव के लिए थमा शोर गुल, राजनितिक पार्टियों ने झोंकि पूरी ताकत
छोटे कापसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार की दोपहर चुनावी शोर गुल थम गया. 26 अप्रैल को यहां दूसरे चरण में चुनाव होना है. इसके लिए बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पखांजूर के साप्ताहिक बाजार में राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है.

पखांजूर में पूर्व विधायक मंतूराम पवार के नेतृत्व व् भोजराज की मौजूदगी में पखांजूर में विशाल रैली जन सभा का आयोजन किया गया जो पुराना बाजार से नया बाजार अंजली नाला एवं गल्ली मोहल्ले से भाजपा के पक्ष में वोट मगंती रही। मंतूराम पवार,नंप अंतागढ़ अध्यक्ष राधेलाल नाग,नंप अध्यक्ष पखांजूर मोनिका साहा,पूर्व मंडल अध्यक्ष जंगबधु विस्वास,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता स्वतंत्र नामदेव,मनोज मंडल ने नंप में भाजपा अधिकृत प्रत्यशी कांकेर लोकसभा भोजराज नाग के पक्ष में एक विशाल रैली सभा की। कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्य से प्रभावित होकर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भोजराज नाग के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया सभी प्रवेशकर्ताओ को लोकसभा अधिकृत प्रत्याशी भोजराज ने पार्टी का गमछा पहना तिलक्चन्दन कर सदस्यता दिलाई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंतूराम पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्राराटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन के चलते आबकी बार चारसौ पार के नारे लगाए एवं प्रधानमंत्री की उपलब्धि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। कहा हम सभी को बैंग नेता भोजराज नाग को 26 तारिक को कमल में बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाना और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना है। भोजराज नाग ने कहा मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए,मुझे गर्व की अभूति होती है कि मैं सनातनी धर्म की रक्षा करने वाली भाजपा पार्टी ने मुझे आप सभी कांकेर लोकसभा की जनता की सेवा के लिए चुना है मैं आप सभी को विस्वास दिलाता हूं की आप सभी कांकेर लोकसभा की जनता का निस्वार्थ सच्ची निष्ठा से एक सेवक के रूप में कार्य करूंगा।मोदी जी की उपलब्धि को बताते हुए कहा कि कोरोना कल में जब देश के यशस्वी प्रधनमंत्री लोगों को वैक्सीन पहुँचने का काम कर रहे थे तब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घर घर ऑनलाइन दारू पहुचने का काम कर रही थी यही फर्क है देश के सेवक और लुटेरों में। हमारे प्रधानमंत्री घर घर नल जल मिशन के तहत पीने का शुद्ध पानी पहुचने का काम कर रहे है। जो आप सभी के गांव ग्रामों में चल रहा है। इस अवसर पर बबला मेंत्रो,कार्तिक विस्वास,नृपेंद्र,पोलटू कुंडू,गणेश साहा,उत्तम बनिक,मेनिद्रो मधु,दीपांकर सरदार,संगीता कांगे,गोपी घोष,मानेश्वर नाग,सोनू गोंडाहूर,संजय साहा,जिला पंचायत सदस्य अंजली अधिकारी समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
