कांग्रेस नेता की हत्या के तीन आरोपी भिलाई में पकड़े गए


जगदलपुर। नारायणपुर के कांग्रेस विक्रम बैस की हत्या के आरोप में भिलाई के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की इस वारदात में आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।
विक्रम बैस को तब गोली मारी गई थी, जब वे मोहल्ले में टहल रहे थे। उनके सीने पर दो गोलियां और पैर में एक गोली मारी गई थी। आरोपियों की तलाश में नारायणपुर पुलिस छह जिलों में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच हत्या के तीन आरोपी भिलाई टाउनशिप से पकड़े गए हैं। नारायणपुर पुलिस ने भिलाई दुर्ग क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से तीन आरोपियों को बुधवार सुबह भिलाई के सेक्टर-9 और सेक्टर-7 में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर नारायणपुर ले गई। आरोपितों के नाम संजीव सिंह, सैमुअल एवं राजीव रंजन बताए गए हैं। बताया गया है कि बैंक डकैती के मामले में सैमुअल सन 2021 में जेल भी जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *