डेढ़ वर्षों से पोस्ट ऑफिस का प्रिंटर खराब, ग्रामीण और किसान परेशान

छोटे कापसी। पोस्टऑफिस छोटे कापसी में प्रिंटर लगभग डेढ़ साल से खराब ग्रामीण व किसान परेशान। साथ ही पोस्टल ऑर्डर के लिए भड़कते नजर आए ग्रामीण। प्रिंटर खराब होने से पास बुक,स्टेटमेंट एवं स्पीड,रजिस्ट्री डाक की पावती समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीण व किसान परेशान हैं। शिकायत के बाद भी मामले का समाधान नहीं किया जा सका है।

छोटे कापसी पोस्टऑफिस में पासबुक प्रिंटर खराब होने से खाताधारकों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। खासकर स्टेटमेंट,रजिस्ट्री डाक की रसीद नहीं मिलने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। प्रिंटर मशीन की खराबी डाककर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। प्रिंटर मशीन की खराबी के कारण डाक विभाग का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। लेनदेन का विवरण जानने के लिए लोगों को घंटों डाकघर में लाइन लगाना पड़ रहा है। पूरा दिन खराब हो जा रहा है।
वही पोस्टऑफिस में लगभग दो साल से पोस्टलऑर्डर नही है। लोग दस,बीस,पचास रुपये के पोस्टल ऑर्डर के लिए भड़कते नजर आ रहा। सिर्फ कापसी पोस्टऑफिस का ही हाल ऐसा है बाकी पखांजूर डिवीजन में छोटे कापसी पोस्टऑफिस को छोड़कर सभी जगह के पोस्टऑफिस का कामधाम सुचारू रूप से चल रहा है। वही डाक विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसान व ग्रामीण की समस्या के प्रति गंभीर दिखाई नही दे रहे है। कापसी पोस्टऑफिस के पोस्टमास्टर गौरव तिवारी का कहना है कि प्रिंटर खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही पोस्टल ऑर्डर के लिए मांग की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *