सुनी मोदी के मन की बात

जगदलपुर :- नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 76 व 78 के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण सुना।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड के पार्षद एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे, कार्यक्रम के प्रभारी सुप्रियो मुखर्जी थे। इस दौरान अशोक तिवारी, रजनीश सिन्हा, संदीप सोनवानी, अजय बेसरा, भुवन बघेल, सुवर्धन, युवराज बघेल, शैलेष गोस्वामी, हेमंत राव, सोनाली भारद्वाज, उर्मिला यादव, श्रीमती व श्री सरकार, रजनी नाग, कंचन नाग, पुष्पा राव एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

सतलावंड में रही भीड़
बकावंड -मंडल भाजपा बकावंड के शक्ति केंद्र कौड़ावंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सतलावंड के बूथ क्रमांक 134 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के महत्वपूर्ण कार्य क्रम मन की बात का श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही एवं बूथ अध्यक्ष जोगेश सेठिया, बूथ सचिव फूलसिंह सेठिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश सेठिया, हरिशचंद सेठिया, शीतल सेठिया, रघुनाथ बघेल, तुलाराम बघेल, मोतीराम कश्यप, खगुराम कश्यप एवं पोलिंग बूथ स्तर के समस्त भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। जितेंद्र पाणिग्रही ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की बातों को प्रेरक, मार्गदर्शी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *