वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में सुनी मोदी के मन की बात, किया पौधरोपण भी

जगदलपुर :- वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप रविवार को बस्तर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री श्री कश्यप बस्तर नगर पंचायत के सदभावना भवन में मन की बात श्रवण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम का तन्मयता के साथ श्रवण किया।
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के मंशानुसार जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास शासन-प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

इसके बाद मंत्री श्री कश्यप ने नगर पंचायत बस्तर के मुख्यमार्ग में पौधरोपण कार्यक्रम में पीपल के पौधे का रोपण किया। ज्ञात हो कि वन विभाग द्वारा पूरे बस्तर वन मंडल में मुख्य मार्ग के किनारे करीब 7400 पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मंत्री के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरियाली प्रसार योजनांतर्गत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले में किसानों और ग्रामीणों को निःशुल्क पौधों का वितरण करेगा। वहीं किसानों और ग्रामीणों को अधिकाधिक पौधरोपण के लिए जागरूक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा हरियाली प्रसार योजनांतर्गत किसानों को उनके स्वयं की भूमि पर पौधरोपण के लिए सागौन, खम्हार, बांस, नीलगिरी इत्यादि प्रजातियों के पौधे निःशुल्क प्रदान किए जाते है। जिससे किसान अपने खाली पड़े टिकरा- मरहान सहित खेत के मेड़ पर भी पौधरोपण कर आय अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *