मौर्य की अध्यक्षता में नगरीय निकाय चुनाव को शहर कॉंग्रेस पदाधिकारी व संगठन अध्यक्षों की बैठक हुई सम्पन्न

जगदलपुर :- बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शहर जिला कॉंग्रेस के पदाधिकारियों व समस्त कॉंग्रेस संगठनों के अध्यक्षगण की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जिले की सभी नगर निकायों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह है।कॉंग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में पूरी लगनता से कार्य करेंगे,हम पूरी तरह से निकाय चुनाव के लिए तैयार हैं।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचन्द जैन, अतिरिक्त शुक्ला,जोहन सुता,सूर्या पानी,सुषमा सुता, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू,ज़ाहिद हुसैन निकेत झा, असीम सुता, महेश दिवेदी, रोजविन दास, आदित्य बिसेन,संदीप दास, महेश ठाकुर,पंकज केवट, कुणाल पांडे, राजा तिवारी,उस्मान रज़ा, शहनाज बेगम, पापिया गायन, अजंना, विक्रांत सिंह , वीरेंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *