सड़कों पर बैठने वाले आवारा पशुओं की धर पकड़

जगदलपुर :- शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बस्तर क्षेत्र के एनएच 30 एवं विभिन्न मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं का जमावाड़े को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पशुओं की टैंगिंग, पशुओं के गले में रेडियम प‌ट्टी लगाने की भी कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरुण लहरे ने बताया कि सड़को से पशुओं के जमावाड़े को हटाना, उनके मालिकों को चिन्हाकिंत कर उन्हे साथ ले जाने संबंधी सूचना देने, पशुओं के गले में रेडियम प‌ट्टी की उपलब्धता है या नहीं यह सुनिश्चित करने एवं उन्हें सुरक्षित गौठान में ले जाने के लिए दल का गठन कर कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा दोबारा पशु का जमावड़ा सड़क पर होने पर पशु मालिकों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *