परलकोट जलाशय जाने की सड़क हुई जर्जर, राहगीर परेशान

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। कापसी से परलकोट जलाशय जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। बरसात में पानी भरे होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। सड़क की इस स्थिति से इस क्षेत्र के नागरिक खासे नाराज हैं। बता दे कि इस क्षेत्र में लगभग दर्जनों गांव है उसके साथ यह सड़क पड़ोसी जिला मोहला मानपुर जाने का उपयोग किया जाता है।
बारिश में त्याहारों एवं पर्व के दिनों में रोजना इसी रास्ते से सेकड़ो लोग जलाशय को देखने आते है,तो इस दृष्टिकोण से मरम्मत करना बहुत जरूरी है।
परंतु विडंबना ऐसी की कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के पास गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क नहीं सुधर पाई है। हाली में शिवशेना कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के संज्ञान में इस जर्जर सड़क की जानकारी दी,परंतु विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की ज्वलंत सील समस्या से कोई भी सरोकार नही है।

बार बार मांग के बाद भी नही सुधरी दशा

ग्रामीणों राजेश,प्रकाश मंडल,आकाश शील का कहना है कि गड्ढे से कई लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण अनील व मुकेश कोर्राम ने बताया कि वह भी कई बार इस गड्ढे से बचे हैं। क्योंकि दिन समय में तो यह गड्ढे दिखाई दे जाते है, लेकिन रात के समय में इनका पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। राहगीरों ने कहा आज तक न तो सड़क सुधरी और न ही लोगों को राहत मिली। जिसके कारण इस क्षेत्र के ग्रामीण व्यथित है। ग्रामीणों ने निंद्रा में सोए विभाग के अधिकारियों से जल्द ही गढ्ढे की मरम्मत करने की मांग करते है। ग्रामीणों ने कहा कहा सड़क की उपेक्षा से यह साबित हो जाता है कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी ऐसे गंभीर मामलों में कितने संवेदनशील है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *