1 लाख के ईनामी बासागुड़ा डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 4 नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर :- बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त टीम ने 4 नक्सलियों को पकड़ा है। थाना बासागुड़ा पुलिस एवं डीआरजी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान मल्लेपल्ली बंडागुड़ा के जंगल से इन नक्सलियों को पकड़ा है।
पकड़े गए नक्सलियों से के 1-1 नग धनुष और 2-2 नग तीर बरामद किए गए हैं। पकड़े गये नक्सली 3 जून 24 को पुतकेल कैंप में फायरिंग करने एवं 11 दिसंबर 2016 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। इनके नाम मिड़ियाम लच्छू डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम 1 लाख रुपए, उईका लक्कू मिलिशिया सदस्य, सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश सदस्य, मिड़ियाम कमला शर्मिला सदस्य हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *