नगर पालिका कार्यालय में नपाअध्यक्ष मनहरण कौशिक ने किया ध्वजारोहण

कवर्धा,,,स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन में नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक व भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल में वरिष्ठ समाजसेवी पतिराम साहू ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन में नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, भारत माता प्रतिमा स्थल में वरिष्ठ समाजसेवी पतिराम साहू, डॉ.भीमराव अंबडेकर उघान में पार्षद संजय लाँझी वार्ड क्रं. 04, रानी झांसी बालोद्यान में नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील ख़ान, शारदा संगीत महाविघालय में पार्षद प्रमोद शर्मा वार्ड नं. 04, जय स्तंभ गांधी मैदान में पार्षद सुनील साहू पार्षद वार्ड नं. 26 के द्वारा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे, अभिषेक श्रीवास्तव एवं अधिकारी, कर्मचारी, व वरिष्ठ नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *